Home > हिन्दी सुविचार > सुविचार हिंदी में

सुविचार हिंदी में

Suvichar in hindi

एक बार जरूर पढ़े ये मन को छू लेने वाले सुविचार हिंदी में 

Suvichar in hindi
Suvichar in hindi

 

जो गिरने से डरते है,
वह कभी उड़ान नहीं भर सकते।

 

जब हम वह कर लेते है, जिससे हम डरते है,
तभी हमारे अंदर निडरता का जन्म होता है।

 

ख़ुशी के काम से ख़ुशी नहीं मिलेगी,
खुश होकर काम किया तो ख़ुशी, सफलता दोनों मिलेगी।

 

 

बरसात में भीगने से लिबास बदल जाते है,
और पसीने में भीगने से इतिहास रचे जाते है।”

 

जीवन की केवल वही तक सीमाएं है,
जन्हें आप खुद तय करते है

 

आपका मूल्य इससे तय नहीं होता कि आप क्या है,
यह इससे तय होता है आप खुद को क्या बनाने की क्षमता रखते है।

 

आप अपने जीवन में जो कुछ भी अलग और
बेहतर पाना चाहते है, वह डर के उस पार है।

 

प्रतिकूल परिस्थितियों से कुछ व्यक्ति टूट जाते है, जबकि कुछ
ऐसे व्यक्ति भी होते है जो दुसरो के रिकॉर्ड तोड़ते है।

 

एक सृजनशील व्यक्ति कुछ कर पाने की उम्मीद से प्रेरित होता है,
दुसरो को होड़ में हराने की उम्मीद से नहीं ।

 

हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है
दूसरों के पास केवल सुझाव है

 

सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है, पर उससे भी
अधिक जरूरी अपनी असफलता से सीख लेना है।

 

सफलता का आनंद उठाने के लिए जरूरी है,
की इंसान कठिनाईयों से गुजरकर इस तक पहुंचे।

 

काम करने में कोई अपमान नहीं है,
अपमान तो खाली बैठने में है।

 

दुसरो को इतनी जल्दी माफ़ कर दिया करो, जितनी जल्दी आप
ऊपरवाले से अपने लिए माफ़ी की उम्मीद रखते हो।

 

भगवान यह अपेक्षा नही करते की हम सफल हो,
वे तो केवल इतना ही चाहते है कि हम प्रयास करे।

 

यदि आप गलती नहीं कर सकते है तो
आप कुछ नहीं कर सकते है।

 

भलाई करना कर्तव्य नहीं, आनंद है, क्योंकि यह
तुम्हारे स्वास्थ्य और सुख में वृद्धि करता है।

 

समय की सीमा जानने का एक ही टिका है,
असंभव से भी आगे निकल जाना।

 

बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता,
मगर सिखा कर बहुत कुछ जाता है।”

 

डर भगाने की बजाए अपने सपनों को
साकार करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे।

 

मेहनत एक ऐसी सुनहरी चाबी है, जो बंद
भाग्य के दरवाजो को खोल देती है।

 

अगर आप बार-बार शिकायत नही करते है तो
आप किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते है।

 

जितना कठिन संघर्ष होगा,
जीत उतनी ही शानदार होगी।

 

आप अपने जीवन काल के लिए कुछ नहीं कर सकते है, लेकिन
आप इसे मूल्यवान बनाने के लिए कुछ अवश्य कर सकते है।

 

आपके जीवन की गुणवता इस बात और निर्भर करती है कि
आपके दिमाग में किस गुणवता के विचार आते है।

 

कठिनाईयों का अर्थ ही आगे बढ़ना होता है,
न कि उनसे डरकर हतोत्साहित होना।

 

आप अपना कार्य उस समय करे जब दुसरे व्यक्ति
अपना समय नष्ट करने में लगे हो।

 

वक्त की एक आदत बहुत अच्छी है,
जैसा भी हो गुजर जाता है।

 

आजकल लोगो को हर चीज की कीमत
तो पता होती है, पर अहमियत नहीं।

 

जीवन में सफलता का रहस्य है खुद को आने वाले
अवसर के लिए तैयार करना

 

छोटे-छोटे रोज की सुधार,
‘आश्चर्यजनक’ परिणाम की ओर ले जाते है।

 

आत्मविश्वास हमेशा सही होने से नही आता,
बल्कि गलत होने का डर न होने से आता है।